Donald trump:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया में शांति लाने के कई प्रयास किए हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, “चाहे मैं कांगो और रवांडा के बीच समझौता करवा लूं, भारत-पाक युद्ध रोक लूं, सर्बिया-कोसोवो में शांति स्थापित कर दूं, या मिडिल ईस्ट में अब्राहम समझौते जैसे बड़े समझौते करवा लूं फिर भी मुझे यह पुरस्कार नहीं मिलेगा।”
Donald trump:ट्रंप ने कहा
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में रूस-यूक्रेन या इजराइल-ईरान जैसे विवाद भी सुलझा लेते हैं, तब भी नोबेल पुरस्कार उनके हिस्से में नहीं आएगा। उन्होंने जो सबसे महत्वपूर्ण बात कही वह यह थी कि “लोग जानते हैं कि मैंने क्या किया है, और मेरे लिए यही काफी है।” इस बीच, पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित भी किया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हाल ही में ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस लंच में भी इस बात का समर्थन किया गया था।ट्रंप के बयान ऐसे समय में आए हैं जब नोबेल पुरस्कार की चयन प्रक्रिया और उसके कारणों को लेकर वैश्विक स्तर पर बहस जारी है।
Donald trump:ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर भी ट्रंप ने जताई असहमति
साथ ही ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों से जुड़ी अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी की जानकारी गलत है और इस मामले में पूर्व अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड की बात भी गलत है, जिन्होंने मार्च में कहा था कि ईरान ने अभी तक परमाणु बम बनाने का फैसला नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें
iPhone 17 के लॉन्च से पहले ट्रंप मोबाइल का धमाकेदार एंट्री! जानें भारत में कितनी सस्ती होगी कीमत