Donald Trump: ट्रम्प नहीं जानते अमेरिका रूस से क्या खरीद रहा, भारत ने कहा था- रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा US

3 Min Read

Donald Trump:

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नहीं जानते हैं कि अमेरिका रूस से क्या खरीद रहा है। रूस से अमेरिका के केमिकल और खाद आयात करने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं।

ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ANI के सवाल पर कहा, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।

भारत ने किया था खुलासाः

यह बयान तब आया जब भारत ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका अब भी रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, खाद और केमिकल्स मंगा रहा है।

ट्रम्प भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगा सकते हैः

ट्रम्प आज भारत पर और ज्यादा टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल यानी मंगलवार को कहा था कि वे 24 घंटे में भारत पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रम्प ने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा था कि भारत, रूस के साथ व्यापार करके यूक्रेन के खिलाफ रूसी वॉर मशीन को ईंधन देने का काम कर रहा है। इस वजह से अमेरिका को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का दे रहे हवालाः

इससे एक दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीद कर ओपन मार्केट में बेच रहा है। भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस के हमले से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह मैं भारत पर टैरिफ में भारी इजाफा करूंगा।

रूस से तेल खरीद में वृद्धिः

यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2% (68 हजार बैरल प्रतिदिन) तेल इंपोर्ट करता था। मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया, जबकि 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत हर दिन रूस से 17.8 लाख बैरल तेल खरीद रहा है।
पिछले दो साल से भारत हर साल 130 अरब डॉलर (11.33 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का रूसी तेल खरीद रहा है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप ने जापान से ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया, 550 अरब डॉलर का निवेश होगा

Share This Article
Exit mobile version