Tariffs :
वॉशिंगटन,एजेंसियां। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब 100 से ज्यादा छोटे देशों पर 10% से अधिक टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिसमें अफ्रीकी और कैरेबियाई देश भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा जॉइंट बेस एंड्रयूज़ में मीडिया से बातचीत के दौरान की। ट्रंप ने कहा कि इन देशों पर लागू होने वाला टैरिफ सभी देशों के लिए समान हो सकता है।
टैरिफ के उद्देश्य:
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि इन देशों के साथ अमेरिका का व्यापार बेहद कम है, इसलिए इन पर टैरिफ लगाने से अमेरिकी व्यापार घाटे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 24 देशों और यूरोपीय संघ को टैरिफ के नोटिस भेजे जा चुके हैं, और यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा।
इससे पहले, ट्रंप ने अप्रैल 2025 में कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किया था। उनका उद्देश्य अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। ट्रंप ने भारत, चीन, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील समेत कई देशों पर टैरिफ लगाए हैं, जिनमें कुछ देशों पर 50% तक टैरिफ लगाया गया है।
10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी:
बताते चलें कि ट्रंप ने BRICS देशों, खासकर भारत, चीन और ब्राजील, पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि ये देश अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कई देश, जैसे यूके और वियतनाम, ने अमेरिकी टैरिफ को कम करने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार समझौते किए हैं।
इसे भी पढ़ें
एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला, अमेरिका पार्टी का किया बचाव








