ट्रम्प की फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी [Trump again threatens to increase tariffs on India]

1 Min Read

बोले- भारत जितना टैरिफ लगाएगा, उतना हम भी लगाएंगे

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा, ‘अगर भारत अमेरिका पर टैरिफ लगाता है तो हम भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

ट्रम्प ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं, जो अमेरिकी सामानों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं।’

टैरिफ क्या होता है:

टैरिफ दूसरे देशों से इम्पोर्ट किए गए प्रोडक्ट्स पर लगाए जाने वाला टैक्स है। इसे घटा-बढ़ाकर ही देश आपस में व्यापार को कंट्रोल करते हैं। प्रोडक्ट्स इम्पोर्ट करने वाला देश टैरिफ इसलिए लगाता है, ताकि बाहर से आए सामान के मुकाबले देश में बने सामान की कीमत कम रह सके।

अमेरिका को अपनी मजबूत करेंसी यानी डॉलर के चलते बाकी देशों से खरीदे प्रोडक्ट्स सस्ते पड़ते हैं।

इसे भी पढ़ेः

टाइम मैगजीन ने ट्रम्प को पर्सन ऑफ द ईयर चुना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं