‘कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज [Trailer of ‘Captain America Brave New World’ released]

2 Min Read

नई दिल्ली। एजेंसियां।कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड‘ का नया ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रलर सुपरविलेन के रोमांचक सफर का वादा करती है।

फिल्म में हैरिसन फोर्ड ने थैडियस रॉस के रूप में अपना MCU डेब्यू किया, सैम विल्सन के कैप्टन अमेरिका के खिलाफ रेड हल्क को उतारा। फिल्म का रोमांचक ट्रेलर देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ फिल्म में एंथनी मैकी के सैम विल्सन आखिरकार अपनी खुद की फिल्म का नेतृत्व करेंगे और स्टीव रोजर्स ( क्रिस इवांस ) से कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म के ट्रेलर में राजनीतिक एंगल भी दिखाया गया है। लेकिन प्रशंसकों को सैम और हल्क की जबर्दस्त फाइट काफी आकर्षित कर रही है।

जूलियस ओना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक्शन और राजनीतिक साज़श का एक मनोरंजक मिश्रण होने का वादा करती है। ट्रेलर में कुछ कई हैरिसन फोर्ड और एंडनी मैकी से सजी यह फिल्म भरपूर एक्शन और थ्रिलर का वादा करती है।

ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में शिरा हास, जोशा रोक्मोर, कार्ल लुम्बली, जियानकार्लो एस्पोसिटो, लिव टायलर और टिम ब्लेक नेल्सन भी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें

नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं