सूरज से मात्र 61लाख km दूर होगी, 6.9 लाख kmph रफ्तार से गुजरेगा
वॉशिंगटन, एजेंसियां। क्रिसमस की एक शाम पहले यानी आज, 24 दिसंबर को नासा का अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब सूरज के सबसे नजदीक से गुजरेगा। भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 10 मिनट पर पार्कर सूरज से मात्र 61 लाख किमी की दूरी पर होगा। सूरज के इतने पास पहुंचने वाला ये इंसानों का बनाया पहला ऑब्जेक्ट होगा।
सबसे ज्यादा स्पीड का रिकार्ड बनेगाः
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक ये सूरज की तरफ जाने वाले पिछले किसी भी मिशन की तुलना में 7 गुना करीब है। सूरज के बाहरी वातावरण से गुजरते वक्त पार्कर की स्पीड 6.9 लाख किमी/घंटा से भी अधिक होगी। यह अब तक इंसानों के बनाए गए किसी भी ऑब्जेक्ट की सबसे ज्यादा स्पीड होगी और अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेगी।
नासा के साइंस मिशन के निकी फॉक्स के मुताबिक, अब तक किसी भी तारे के वातावरण से कोई चीज नहीं गुजरी है। ऐसा पहली बार होगा जब कोई ऑब्जेक्ट तारे के वातावरण से गुजरेगा। पार्कर अगले 3 दिनों तक सूरज के वातावरण में रहेगा।
इसे भी पढ़ें
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप: लद्दाख में -20°C, हिमाचल में -10°C तापमान