Tiananmen Square video leak: थियानमेन स्क्वायर पर गोली नहीं चलाने वाले चीनी सैन्य अफसर का VIDEO 35 साल बाद लीक

Juli Gupta
3 Min Read

Tiananmen Square video leak:

बीजिंग, एजेंसिया। चीन में 1989 के थियानमेन स्क्वायर पर लोकतंत्र की मांग करने वाले हजारों छात्रों को मरवा दिया गया था। इस आंदोलन से जुड़ा एक सीक्रेट वीडियो 35 साल बाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आशंका जताई जाती है कि इस दौरान 10 हजार छात्रों को टैंक से कुचल दिया गया था। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा कभी सामने नहीं आया।

बताया क्यों नहीं चलाई गोलीः

यह जो सीक्रेट वीडियो सामने आया है वो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जनरल शू छिनशियान के कोर्ट मार्शल का है। जनरल शू बताते हैं कि उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और सैन्य कार्रवाई का आदेश मानने से इनकार क्यों किया था।

इतिहास में अपराधी नहीं बनना चाहते थेः

6 घंटे के वीडियो में जनरल शू कहते हैं कि थियानमेन आंदोलन एक राजनीतिक जन आंदोलन था। इसे बातचीत और राजनीतिक तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए था। उन्होंने साफ कहा कि वे इतिहास में अपराधी नहीं बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने जवानों को छात्रों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया।

सरकार का आदेश नहीं माना थाः

उस वक्त सरकार ने जनरल शू को बीजिंग भेजकर मार्शल लॉ लागू करने और करीब 15 हजार सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया।
इसके बाद चीनी सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सरकार ने जनरल शू को कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर कर दिया था, साथ ही 5 साल की सजा सुनाई।

पिछले महीने ऑनलाइन लीक हुआ वीडियोः

जनरल शू छिनशियान के कोर्ट मार्शल का यह वीडियो पहली बार पिछले महीने ऑनलाइन लीक हुआ। इसके सोर्स की जानकारी नहीं है। इसे यूट्यूब पर 13 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है।
थियानमेन आंदोलन के इतिहासकार वू रेनहुआ ने इसे शेयर किया है। रेनहुआ कहना है कि यह वीडियो उस दौर की अंदरूनी सैन्य असहमति का सबसे अहम गवाह है। लीक वीडियो दिखाता है कि उस समय चीन की सेना के भीतर भी फैसलों को लेकर मतभेद थे।

1989 में हुई थी छात्रों पर सैन्य कार्रवाईः

1989 में थियानमेन स्क्वायर और उसके आसपास सेना की कार्रवाई में कई हजार लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जाती है। यह घटना आज भी चीन में सबसे ज्यादा सेंसर किए जाने वाले मुद्दों में शामिल है।

Share This Article