सूरत, एजेंसियां। गुजरात की सूरत पुलिस ने हिंदू संगठन के नेता की हत्या की योजना बनाने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौलवी को एक टेलीविजन चैनल के मुख्य संपादक के साथ-साथ एक विधायक और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता सहित तेलंगाना बीजेपी नेताओं को धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया है।
आरोपी पर आईपीसी की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति पर अनुचित अपमान या हमले में शामिल होना), 467, 468 और 471 (दस्तावेजों या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी से संबंधित) और धारा 120 (बी) आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आइटी एक्ट के तहत भी उसे आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच से पता चला है कि 27 वर्षीय आरोपी एक मौलवी है जो एक मदरसे में पढ़ाता है।
आरोपी पिछले 2 साल से पाकिस्तान के डोंगर नाम के व्यक्ति और नेपाल के सहनाज नाम के व्यक्ति के संपर्क में था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान और नेपाल ने आरोपी मौलवी को उकसाया था कि भारत में हिंदू संगठनों द्वारा पैगंबर को लगातार बदनाम किया जा रहा है।
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ 1 करोड़ रुपये की ‘सुपारी’ देने और हत्या के लिए पाकिस्तान से हथियार खरीदने का आरोपी बनाया गया है जिससे वह हिंदू संगठन के लोगों की हत्या करता।
इसे भी पढ़ें









