Thailand flight emergency landing:
बीजिंग, एजेंसियां। थाईलैंड से रूस जा रही अजुरे एयरलाइंस की फ्लाइट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का संकेत मिला। फ्लाइट ZF-2998 23 जनवरी 2026 को थाईलैंड के फुकेट से रूस के बरनौल के लिए रवाना हुई थी। हवा में ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अलर्ट मिला, जिसके बाद एहतियातन विमान की चीन के लांझोऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में कुल 238 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा और फायर ब्रिगेड व मेडिकल टीम को तैनात किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।







