Tesla Car: चीन में नहीं बिकेंगे टेस्ला के दो मॉडल, मस्क ने रोक लगाई [Two Tesla models will not be sold in China, Musk banned]

3 Min Read

Tesla Car:

Tesla: चीन के अमेरिकी सामान पर 125% टैरिफ के बाद फैसला

बीजिंग। अरबपति अमेरिकी बिजनेसमैन और ट्रम्प प्रशासन में उनके सहयोगी इलॉन मस्क ने चीन में टेस्ला कार के दो मॉडल की बिक्री रोक दी है। चीन के अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाने के बीच यह फैसला लिया गया है।

ये दोनों मॉडल प्रीमियम कारों के हैं, जिनके नाम Model S और Model X है। ये दोनों मॉडल अमेरिका के कैलिफोर्निया प्लांट में बनते हैं। चीन में टेस्ला की वेबसाइट ने शुक्रवार को दोनों ही मॉडल के लिए ऑर्डर का ऑप्शन हटा दिया है।

Tesla Car: अमेरिकी सामानों पर चीन टैरिफ है वजहः

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह नहीं बताई है। अमेरिकी सामानों पर चीन को टैरिफ को ही इसकी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में पहले ही इन मॉडल की सेल लिमिटेड थी, क्योंकि ये दोनों ही महंगे मॉडल हैं।

Tesla Car: चीन ने अमेरिका पर लगाया 125% टैरिफः

Tesla Car: अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में चीन का 125% टैरिफ

डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के बाद से 10 अप्रैल तक चीन पर 145% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुके हैं। इसके जवाब में चीन ने भी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगा दिया है। ट्रम्प ने 2 अप्रैल को चीन और भारत समेत 60 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी। तब ट्रम्प ने चीन के 67% टैरिफ के जवाब में 34% टैरिफ लगाया था।

Tesla Car: चीन ने किया पलटवारः

चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका पर एक्स्ट्रा 34% टैरिफ लगाया। तब से अब तक दोनों देश 2 बार टैरिफ बढ़ा चुके हैं।

दूसरी तरफ ट्रम्प ने 10 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी है। हालांकि ट्रम्प ने चीन पर लगे टैरिफ पर रोक नहीं लगाई है। इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें

टेस्ला कार तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे ट्रम्प, कहा- ये कैपिटल हिल दंगे से भी बदतर, दोषियों को अल-सल्वाडोर भेजा जाएगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं