कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकली [Tableau of Indira Gandhi’s assassination unveiled in Canada]

1 Min Read

2 सिख गनमैन उन्हें गोली मारते दिखे, भारत बोला- हम कनाडा से जवाब मांगेंगे

वैंकूवर, एजेंसियां। कनाडा में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40 वीं बरसी पर इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली गई।

यह झांकी वैंकूवर में निकाली गई। इसमें इंदिरा गांधी का पुतला दिखाया गया था, जिसमें गोलियों से छलनी किया गया था।

साथ ही उनके हत्यारे बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को इंदिरा गांधी पर बंदूक ताने दिखाया गया।

इसके बाद आज भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर कनाडाई अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले में एक लिखित शिकायत कनाडा को भेजने की बात कही है।

कनाडा के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कनाडा के अलग-अलग शहरों में ऑपरेशन ब्लू स्टार के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

टोरंटो में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के बाहर बड़े पैमाने पर खालिस्तान के झंडे लहराए और भारत विरोधी नारे लगाए गए।

इसे भी पढ़ें

कनाडा ने फिर लगाया भारत पर आरोप, विदेश मंत्री बोली-हम अपने बयान पर कायम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं