SpaceX: स्पेसएक्स की बड़ी सफलता: स्टारशिप रॉकेट ने अंतरिक्ष में पूरे किए मिशन के लक्ष्य

2 Min Read

SpaceX:

वाशिंगटन, एजेंसियां। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 13 अक्टूबर को अपने स्टारशिप वर्जन-2 रॉकेट का 11वां परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह मिशन टेक्सास के स्टारबेस सेंटर से लॉन्च किया गया और लगभग एक घंटे तक चला। मिशन के दौरान सुपर हैवी बूस्टर ने उड़ान के 10 मिनट बाद मेक्सिको की खाड़ी में सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि स्टारशिप ने अंतरिक्ष में घूमते हुए सभी लक्ष्य पूरे किए।

इस मिशन में स्टारशिप ने अंतरिक्ष में नकली सैटेलाइट छोड़ा और इंजन को बंद व फिर से स्टार्ट किया। अंत में रॉकेट हिंद महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन हुआ। इस सफलता से कंपनी को अगले मॉडल के लिए महत्वपूर्ण डेटा मिला, जिससे भविष्य के मिशन और सुरक्षित व शक्तिशाली होंगे।

स्टारशिप वर्जन-3

स्पेसएक्स अब स्टारशिप वर्जन-3 पर काम कर रही है, जिसकी ऊंचाई 124.4 मीटर होगी और इसे वर्जन-2 से अधिक शक्तिशाली बनाया जाएगा। एलन मस्क की योजना है कि फ्यूचर स्टारशिप को 2027 में लॉन्च किया जाए, जिससे मंगल और चांद पर मानव और उपकरणों का सफर और आसान हो सके। यह सफलता लगातार कई परीक्षणों के बाद मिली, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य के अंतरिक्ष मिशन और संभावनाओं को बल मिला है।

इसे भी पढ़ें

जानकार हैरान रह जाएंगे, सुनीता विलियम्स को लाने वाले SpaceX ड्रैगन कैप्सूल की कीमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं