WTC Final: मार्करम का शतक, बावुमा फिफ्टी बनाकर नॉटआउट
लंदन, एजेंसियां। 27 साल बाद ICC टाइटल जीतने से साउथ अफ्रीका अब महज 69 रन दूर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइन+ल में टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने टीम को 282 रन का टारगेट दिया है।
WTC Final: 282 रन का टारगेट दिया है ञास्ट्रेलिया नेः
लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में शनिवार को चौथे दिन का खेल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा फिफ्टी और उप कप्तान ऐडन मार्करम सेंचुरी लगा चुके हैं। दोनों अपनी पारियों को आगे बढ़ाएंगे।
WTC Final: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़तः
बुधवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली, टीम ने फिर दूसरी पारी में 218 रन बना दिए। इसलिए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट मिला है।
WTC Final: तीसरे दिन ऐडन मार्करम का शतकः
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन 144/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मिचेल स्टार्क ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने जोश हेजलवुड के साथ 10वें विकेट के लिए 59 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 218 रन तक पहुंचा दिया। 282 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका से ऐडन मार्करम ने शतक लगा दिया।
इसे भी पढ़ें