सीरिया में हालात गंभीर, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की, तुरंत सीरिया छोड़ें… [Situation serious in Syria, India issued advisory for its citizens, leave Syria immediately…]

2 Min Read

दमिश्क, एजेंसियां: सीरिया में हालात लगातार गंभीर होते जा रह हैं। खबर है कि शुक्रवार देर रात भारत ने अपने नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोगों को सीरिया जाने से बचना चाहिए।

साथ ही विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रहने वाले भारतीय लोगों से कहा है कि वे तुरंत सीरिया छोड़कर निकलने की कोशिश करें। कहा है कि जो लोग सीरिया नहीं छोड़ पा रहे हैं वे भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत उत्तर सीरिया में हाल में लड़ाई तेज होने पर ध्यान दे रहा है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों के लिए काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर(+963993385973) जारी किया

विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर(+963993385973) भी जारी किया है। इसपर वॉट्सऐप मेसेज भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा hoc.damascus@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। जान लें कि सीरिया में इस्लामवादियों के नेतृत्व में विद्रोहियों का नियंत्रण बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

इजराइल ने हिजबुल्लाह कमांडर सलीम को सीरिया में ढेर किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं