Jimmy Kimmel returns: विवाद के बाद फिर शुरू होगा शो

2 Min Read

Jimmy Kimmel returns:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी मनोरंजन जगत से बड़ी खबर आई है। मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिमी किमेल का लोकप्रिय शो “जिमी किमेल लाइव” फिर से शुरू होने जा रहा है। चार्ली किर्क की हत्या पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद शो को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

क्यों बंद हुआ था शो?

10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया। जिमी किमेल ने शो में टिप्पणी की थी कि संदिग्ध पहले रिपब्लिकन समर्थक रहा होगा और “मैगा गिरोह” इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है। इस बयान को दक्षिणपंथी समूहों ने असंवेदनशील बताते हुए किमेल पर तीखा हमला किया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया।

एबीसी नेटवर्क का बयान

नेटवर्क ने शो पर रोक लगाने का फैसला लिया था। एबीसी ने कहा “पिछले बुधवार को हमने देश के लिए भावनात्मक क्षण में तनावपूर्ण स्थिति को और भड़काने से बचने के लिए शो को स्थगित किया था। कुछ टिप्पणियां गलत समय पर हुईं और असंवेदनशील थीं।” हालांकि, लगातार चर्चाओं के बाद चैनल ने फिर से शो शुरू करने की घोषणा कर दी है। एबीसी नेटवर्क ने पुष्टि की है कि मंगलवार से शो दोबारा ऑन एयर होगा। यानी दर्शक जिमी किमेल को फिर से अपने पुराने अंदाज में देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Trump orders flags half‑staff for Charlie Kirk: ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की हत्या, शोक में 4 दिन अमेरिकी झंडा झुकाया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं