ब्रिटेन में भड़का दंगा, पुलिस पर हमला, गाड़ियों को किया आग के हवाले, हिंसा में बच्चे भी शामिल [Riots broke out in Britain, police attacked, vehicles set on fire, children also involved in the violence]

2 Min Read

लंदन, एजंसियां। ब्रिटेन के लीड्स शहर में बीती रात जमकर दंगा-फसाद हुआ। इस दौरान दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में में आग लगा दी।

वहीं पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई। यहां तक की उपद्रवियों के बीच बड़ी संख्या में बच्चे भी उत्पात मचाते नजर आए। बड़ी संख्या में लोग शहर के बीचोबीच इकठ्ठा हुए और जमकर तोड़फोड़ तथा आगजनी की।

दंगा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ब्रिटेन दंगा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग पुलिस की कार पर हमला कर रहे हैं। भीड़ पुलिस वैन को पलटती दिखाई दे रही है।

इस वजह से भड़का दंगा

दंगों का कारण चाइल्ड केयर एजेंसी की ओर से स्थानीय बच्चों को ले जाना बताया जा रहा है, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते लीड्स के हेयरहिल्स में बड़ी भीड़ जमा हो गई।

रोड के बीच में एक डबल डेकर बस को भी आग लगा दिया गया। दंगे रोकने वाली पुलिस ने सड़कों पर पानी भर दिया है और सड़कें बंद कर दी।

ब्रिटेन में बच्चों के कल्याण के लिए चाइल्ड केयर होते हैं। अगर एजेंसी को लगता है कि बच्चे की सुरक्षा खतरे में है या उसकी ठीक से देखभाल नहीं हो पा रही है तो वह उन्हें अपने संरक्षण के लिए ले जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन में भारतवंशी धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं