Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत संग्रहालय

2 Min Read

Dilip Kumar Raj Kapoor:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का पुनर्निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। यह ऐतिहासिक कदम खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा लिया गया है, जिसमें दोनों मकानों को संरक्षित कर उन्हें संग्रहालयों में तब्दील किया जाएगा।

निदेशक डॉ. अब्दुस समद के अनुसार

पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद के अनुसार, यह परियोजना दो वर्षों में पूरी की जाएगी और इसकी लागत लगभग सात करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। यह संरचनात्मक और सौंदर्यात्मक पुनरुद्धार की परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रांत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना है। दोनों घरों को 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। अब इन्हें महान कलाकारों के जीवन और करियर को समर्पित संग्रहालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कपूर हवेली

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित मोहल्ला खुदादाद में हुआ था। 1988 में जब वे पाकिस्तान दौरे पर गए, तो अपने पुराने घर जाकर उन्होंने उसके दरवाजे को चूमा था और भावुक यादें साझा की थीं। वहीं, कपूर हवेली, जो पेशावर के दिलगरां इलाके में स्थित है, में राज कपूर का जन्म हुआ था। यह हवेली 1918 से 1922 के बीच बनवाई गई थी और इसमें कपूर परिवार की एक पीढ़ी पली-बढ़ी थी।

इसे भी पढ़ें

तलाक के बाद भी एक दूसरे का साथ देंगे सायरा बानो और ए आर रहमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं