मनीला, एजेंसियां। फिलीपींस में आयोजित क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म -2024 में लिए रांची की बेटी एंजेल को आनरेरी क्वीन का सम्मान मिला है।
वह भारत से अंतरराष्ट्रीय जूरी पैनल के रूप में शामिल हुईं थीं। एंजेल को आनरेरी क्वीन 2024 का सम्मान दिया गया है।
बता दें कि पिछले साल एंजेल इस टाइटल की विजेता भी रही थीं। इस दौरान उन्हें अलकेन्टारा फिलीपींस की मेयर रिजा पामोराडा से मिलने का अवसर मिला।
झारखंड एंजेल की जन्मभूमि रही है। वह सात साल से राज्य के लिए काम कर रही है और वह सात बार राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की राज्य विजेता और तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता रही है।
वह झारखंड के लिए कार्य करना चाहती हैं। एंजेल ने G-20 के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया है और हॉकी महिला टीम के लिए मास्टर ऑफ कोऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुकी है।
अब वह राज्य के सभी युवाओं के साथ काम करने की सोच रही हैं और कई नीतियों के साथ वह राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
एंजेल का गृह नगर रांची है और उनका परिवार उनके पिता एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। एंजेल का उद्देश्य सभी महिलाओं और लड़कियों को घर के चहारदीवारी से बाहर लाना है व महिला सशक्तिकरण पर बल देना है। साथ ही राज्य की सभी प्रतिभाओं का समर्थन व प्रेरित करना है।
सरकार के साथ राज्य हित में मिलकर करना चाहती है काम-
एंजेल झारखण्ड सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है। सरकार के सामने विभिन्न विषयों पर चर्चा, जानकारी आदान प्रदान और प्रतिभा को कैसे बढ़ाया जाए और कैसे किया जाए आदि पर काम करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें
