चंडीगढ़, एजेंसियां। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
कांग्रेस के आग्रह पर वह चुनाव लड़ने को तैयार हो गये हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सिंगर के पिता बलौकर सिंह राजनीति में आने के संकेत देते रहे हैं।
एक बार उन्होंने कहा था, उन्हें राजनीतिक करने से क्यों परहेज करना चाहिये। इसका कोई कारण उनको समझ में नहीं आता।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने उनको बठिंडा सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या दो गैंगस्टर ग्रुप की लडाई के बीच कर दी गयी थी।
चुनाव लड़ने को लेकर बलकौर सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह का पोता भी सांसद बना था।
उसने ही पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पहल की थी। मुझे भी अपने बेटे के सभी कातिलों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना है।
वे भी रवनीत सिंह बिट्टू के रास्ते पर चलेंगे।
इसे भी पढ़ें
रांची की बेटी एंजेल को फिलिपिंस में मिला आनरेरी क्वीन-2024 का सम्मान
