Priyanka Chopra Harvard event: हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चपड़ा की स्पीच के कायल हुए Shashi Tharoor

3 Min Read

Priyanka Chopra Harvard event:

वाशिंगटन, एजेंसियां। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रभावशाली मौजूदगी के कारण चर्चा में हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका ने हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित Harvard University में आयोजित ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ में हिस्सा लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कार्यक्रम में मौजूद थे।14-15 फरवरी 2026 को आयोजित इस कॉन्फ्रेंस की थीम ‘द इंडिया वी इमैजिन’ थी, जिसमें राजनीति, समाज, उद्यमिता और ग्लोबल लीडरशिप से जुड़े कई प्रमुख चेहरों ने भाग लिया।

अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा ने समापन सत्र में संबोधन दिया। उनकी स्पीच ने दर्शकों के साथ-साथ शशि थरूर को भी प्रभावित किया।

मंच साझा न कर पाने का अफसोस

हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि दोनों एक ही मंच पर साथ नजर आएंगे, लेकिन कार्यक्रम की रूपरेखा के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। बाद में शशि थरूर ने प्रियंका से बैकस्टेज मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि एक दशक से अधिक समय बाद हार्वर्ड में प्रियंका से मुलाकात हुई।थरूर ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रियंका को इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वास्तव में अद्भुत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे कॉन्फ्रेंस के समापन भाषण से ठीक पहले बैकस्टेज मिले और मंच साझा न कर पाने का उन्हें अफसोस रहा।

कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल की सराहना

प्रियंका चोपड़ा की पहचान आज केवल एक फिल्म स्टार तक सीमित नहीं है। वे वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं और सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं। हार्वर्ड में उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट विचार और प्रभावशाली संवाद शैली ने श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ी।शशि थरूर, जो अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और प्रभावशाली वक्तृत्व शैली के लिए जाने जाते हैं, उनका प्रियंका की स्पीच से प्रभावित होना अपने आप में खास माना जा रहा है।

ग्लोबल पहचान की मिसाल

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, अंतरराष्ट्रीय अभियानों और सामाजिक पहलों के जरिए भारत का नाम रोशन किया है। हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि वे केवल मनोरंजन जगत की स्टार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन के रूप में उभर चुकी हैं।सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस प्रियंका की इस उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं।

Share This Article