‘प्रकाश मान सिंह’ राउत नेपाल के चीफ जस्टिस बने [‘Prakash Man Singh’ Raut becomes Chief Justice of Nepal]

1 Min Read

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रकाश मान सिंह राउत को देश का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।

राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में पौडेल ने चीफ जस्टिस राउत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत का जन्म 31 मार्च 1961 को उदयपुर, नेपाल में हुआ था। उन्हें 1 अगस्त 2016 को नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया था।

जस्टिस राउत के पास नेपाल लॉ कैंपस, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री है।

साल 1983 से 2016 तक, उन्होंने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में एक वकील और वरिष्ठ वकील के रूप में काम किया।

इसे भी पढ़ें

भारत-नेपाल के बीच बातचीत से होगा समस्याओं का समाधान: PM ओली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं