संकट में प्रचंड की सरकार, ओली ने समर्थन वापस लिया [Prachanda’s government in crisis, Oli withdraws support]

1 Min Read

2 साल में तीसरी बार बदलेगी सरकार

काठमांडु, एजेंसियां। नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में है।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थनक केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने प्रधानमंत्री प्रचंड की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है।

अब नेपाली कांग्रेस से गठबंधन करेगी CPN-UML

CPN-UML ने अब देश की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस से गठबंधन करने का फैसला किया है।

4 महीने पहले ही केपी शर्मा ओली ने प्रचंड की सरकार को समर्थन दिया था। तब प्रचंड ने शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस से गठबंधन तोड़ा था।

अब ओली ने कहा कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। बता दें कि शेर बहादुर देउबा को भारत समर्थक माना जाता है, वहीं ओली चीन के करीबी माने जाते हैं।

देउबा और ओली के बीच रविवार को आधी रात में प्रधानमंत्री पद को लेकर बातचीत हुई है।

इसे भी पढ़ें

नेपाल के उप-प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, JSP-N ने गठबंधन सरकार से हुआ किनारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं