PM Modi:
साइप्रस, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस दौरे पर पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति के बीच बैठक हुई। इसमें बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए। PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
PM Modi: साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय PM:
मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था।
इसे भी पढ़ें