PM मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान [PM Modi awarded Mauritius’ highest honour]

1 Min Read

मारीशस, एजेंसियां। PM मोदी ‘मॉरीशस के 57वें नेशनल डे’ इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान उन्हें मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह मोदी को मिला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। भारत और मॉरीशस के बीच 8 समझौते हुए। भारत, मॉरीशस में नया संसद भवन बनवाने में भी मदद करेगा।

मॉरीशस 12 मार्च को आजाद हुआ था:

भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। यह राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में गणतंत्र बना। इस दिन को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाता है। 2015 के बाद भारतीय PM की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा थी।

इसे भी पढ़ें

मॉरीशस का नया संसद भवन बनाने में मदद करेगा भारत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं