राजनाथ के बयान से भड़का पाकिस्तान

2 Min Read

इस्लामाबाद, एजेंसियां। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान भड़क गया है। पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने वाले बयान की निंदा की है। इसे भड़काऊ बताया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के नागरिकों को मनमाने ढंग से आतंकवादी करार देना और सजा देने का दावा करना साबित करता है कि वो दोषी हैं।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वह भारत को उसकी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराए। पाकिस्तान उकसावे के किसी भी कदम के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की बात कही थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सत्तारूढ़ सरकार राष्ट्रवादी भावनाओं को पैदा करने के लिए नफरत फैलाने वाली बयानबाजी का सहारा लेती है और चुनावी फायदे के लिए इस तरह के तर्क का इस्तेमाल करती है।

इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार न केवल क्षेत्रीय शांति को कमजोर करता है बल्कि भविष्य में एक-साथ काम करने वाली संभावनाओं को भी रोकता है।

इसे भी पढ़ें

खुफिया खुलासाः लश्करे का कमांडर पहुंचा, चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ सकते हैं आतंकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं