PAK vs AFG: पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को हराया

3 Min Read

PAK vs AFG:

लाहौर, एजेंसियां। PAK vs AFG: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के नायक रहे ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज, जिन्होंने बल्ले से टीम को संकट से निकाला और फिर गेंदबाजी में हैट्रिक समेत कुल 5 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर अफगान गेंदबाज हावीः

फाइनल में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम का टॉप ऑर्डर अफगान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। फखर जमां ने 27 और कप्तान सलमान आगा ने 23 रन बनाए। मुश्किल हालात में मोहम्मद नवाज ने 25 रनों का योगदान देकर पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन तक पहुंचाया।

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट झटके, जबकि फजल हक फारूखी और नूर अहमद ने भी किफायती गेंदबाजी कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक जाने से रोके रखा।

अफगानिस्तान की पारी बुरी तरह बिखरीः

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 5 रन पर आउट हो गए, जबकि कप्तान इब्राहिम जादरान भी 9 रन से आगे नहीं बढ़ पाए। अफगानी टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया और सात में से सिर्फ सेदिकुल्लाह अटल ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पूरी टीम 15.5 ओवर में मात्र 66 रन पर ढेर हो गई।

नवाज की हैट्रिक से पलटा मैचः

मोहम्मद नवाज ने गेंदबाजी में कहर ढा दिया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिसमें एक शानदार हैट्रिक भी शामिल रही। नवाज ने दरवेश रसूली और अजमतुल्लाह उमरजई को लगातार गेंदों पर आउट किया और अगले ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान इब्राहिम जादरान को चलता कर हैट्रिक पूरी की।
उनके अलावा अबरार अहमद और सूफियान मुकीम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी को एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, तालिबान के मंत्री की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं