ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में किसी को बहुमत नहीं [No one has majority in Iran’s presidential election]

1 Min Read

5 जुलाई को दुबारा होंगे चुनाव

तेहरान, एजेंसियां। ईरान में शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है।

किसी भी उम्मीदवार को बहुमत के लिए 50 फीसदी वोट नहीं मिलने के कारण अब अगले शुक्रवार यानी 5 जुलाई को फिर से चुनाव होंगे।

इसमें सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले शीर्ष दो उम्मीदवार सईद जलीली और मसूद पजशकियान के बीच मुकाबला होगा।

सबसे अधिक मसूद पजशकियान को मिला वोट

चुनाव आयोग के प्रवक्ता मोहसेन इस्लामी ने कहा कि चुनाव में 2 करोड़ 45 लाख वोट पड़े।

इसमें सबसे अधिक 1 करोड़ 4 लाख वोट मसूद पजशकियान को मिले। दूसरे नंबर पर सईद जलीली रहे जिन्हें 94 लाख वोट मिले।

तीसरे नंबर पर संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ रहे जिन्हें 33 लाख वोट मिले और आखिरी नंबर पर रहने वाले मुस्तफा पोरमोहम्मदी को 2 लाख 6 हजार वोट मिले।

इसे भी पढ़ें

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, इब्राहिम रईसी की हवाई हादसे में मौत के बाद हो रहा चुनाव, रेस में 4 उम्मीदवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं