नासा के वॉयजर-1 ने 24 अरब किमी से भेजा सिग्नल

1 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 ने 24 अरब किलोमीटर की दूरी से सिग्नल भेजा है।

पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है, जब वॉयजर ने मैसेज भेजा है और नासा के इंजीनियर इसे पढ़ने में सफल रहे हैं।

वॉयजर-1 इंसानों द्वारा बनाया गया वो स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में सबसे दूरी पर मौजूद है।
वॉयजर 1 को साल 1977 में अंतरिक्ष में भेजा गया था।

इस स्पेसक्राफ्ट ने पिछले साल 14 नवंबर के बाद से सिग्नल भेजना बंद कर दिया था।

डेटा इकट्ठा करने और उसे धरती पर भेजने के लिए जिम्मेदार स्पेसक्राफ्ट का फ्लाइट डेटा सिस्टम एक लूप में फंस गया था।

इसे भी पढ़ें

100 साल बाद AMU में महिला वीसी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं