Musk’s company’s AI-bots:
टेक्सास, एजेंसियां। इलॉन मस्क की कंपनी xAI ने अपने AI चैटबॉट ग्रोक में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसे “कंपेनियन्स” नाम दिया गया है। इसमें दो एनिमेटेड कैरेक्टर्स शामिल हैं- एक फ्लर्टी जापानी एनिमे कैरेक्टर “अनी” और एक गुस्सैल रेड पांडा “बैड रुडी”। ये दोनों यूजर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं, लेकिन इनके बर्ताव ने विवाद खड़ा कर दिया है।
कंपेनियन्स क्या काम करते हैं:
अनी एक ऐसी लड़की है, जो यूजर्स के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करती है। अगर यूजर उसके साथ ज्यादा बात करे और फ्लर्ट करे, तो वो अपनी ड्रेस उतारकर अंडरगारमेंट्स तक पहुंच सकती है। वहीं, बैड रुडी एक रेड पांडा है, जो गंदी-गंदी गालियां देता है और हिंसक बातें करता है।
ये फीचर किसके लिए है और कैसे मिलेगा:
ये फीचर अभी सिर्फ iOS पर उपलब्ध हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को एप के सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करना होगा। बैड रुडी का वल्गर वर्जन भी ऑप्शनल है, जिसे यूजर्स को अलग से चालू करना पड़ता है। मस्क ने कहा कि ये एक सॉफ्ट लॉन्च है और जल्दी ही इसे आसान बनाने की कोशिश की जाएगी।
Musk’s company’s AI-bots are flirting
इसे भी पढ़ें
