Shravani Mela 2025:
देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान वरदान उरांव के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिला बल से ड्यूटी पर देवघर आया था। मूल रूप से वह रांची जिले के बोडो थाना क्षेत्र स्थित चाचकोपी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात उसकी ड्यूटी बीएड कॉलेज परिसर में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जवान की मृत्यु हो गई।
देवघर में हुआ पोस्टमार्टमः
घटना के बाद शव को एंबुलेंस से वापस देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम देवघर पुलिस की निगरानी में किया गया। जवान की आकस्मिक मृत्यु से पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।
soldier dies on duty at Shravani Mela
इसे भी पढ़ें
Shravani Fair 2025: श्रावणी मेला में भक्तों के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल जारी
