Elon Musk: नवारो की भारत विरोधी बयानबाज़ी पर मस्क का करारा जवाब

Anjali Kumari
2 Min Read

Elon Musk:

वाशिंगटन,एजेंसियां। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) और एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के बीच विवाद गहरा गया है। नवारो ने हाल ही में भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर एक्स ने फैक्ट चेक कर उनकी पोल खोल दी। इसके बाद नवारो भड़क उठे और मस्क पर ही निशाना साध दिया।

Elon Musk: नवारो ने एक पोस्ट में किया दावा:

दरअसल, नवारो ने एक पोस्ट में दावा किया था कि भारत के ऊंचे टैरिफ अमेरिकी नौकरियां खत्म कर रहे हैं और रूस से तेल खरीदकर भारत केवल मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पैसे से रूस की “वॉर मशीन” मजबूत हो रही है और यूक्रेन युद्ध लंबा खिंच रहा है। नवारो ने लिखा कि भारत सच को स्वीकार नहीं कर रहा है।

एक्स पर इस पोस्ट का फैक्ट चेक किया गया और कम्युनिटी नोट्स के जरिए सच सामने रखा गया। इस पर नवारो भड़क गए और एलन मस्क पर आरोप लगाया कि वे “प्रोपेगेंडा” को जगह दे रहे हैं। नवारो ने कहा, “यह बकवास नोट है। भारत सिर्फ फायदे के लिए रूस से तेल खरीदता है।”

Elon Musk: एलन मस्क ने दिया नवारो को करारा जवाब:

नवारो की इस प्रतिक्रिया के बाद एलन मस्क ने रविवार (7 सितंबर) को एक्स पर उन्हें करारा जवाब दिया। मस्क ने लिखा, “इस प्लेटफॉर्म पर लोग ही कहानी तय करते हैं। आप बहस के सभी पक्ष सुन सकते हैं। कम्युनिटी नोट्स सबके लिए हैं और पूरी तरह पारदर्शी हैं। डेटा और कोड सबके सामने है। वहीं, ग्रोक अतिरिक्त फैक्ट-चेकिंग करता है।”

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्वतंत्रता, फैक्ट-चेकिंग और गलत सूचनाओं को लेकर बहस छेड़ दी है। भारत पर नवारो के बयान को लेकर भी अमेरिकी और भारतीय यूजर्स के बीच तीखी बहस जारी है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: ट्रंप की धमकी के बाद नरम पड़ा हमास, युद्धविराम पर बातचीत को तैयार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं