Mamdani controversial statement:
वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को एक गुरुद्वारे में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी और भारत सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है।
ममदानी ने कहा कि मेयर एरिक एडम्स ने शहर में रहना बेहद महंगा कर दिया है और साथ ही पीएम मोदी और भारत सरकार से नजदीकी बढ़ाई है, जो हमारी कम्युनिटी के खिलाफ हिंसा की नीति अपनाती है।
सांसद प्रियंका ने किया पलटवारः
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के लोग किसे मेयर कौन चुनते हैं, यह हमारा मामला नहीं है, लेकिन जोहरान ने गुरुद्वारे में जो कहा, वह परेशान करने वाला है।
उन्होंने सवाल उठाया कि ममदानी की स्क्रिप्ट कौन लिख रहा है? गुरपतवंत सिंह पन्नू?
ट्रम्प ने कट्टरपंथी होने का आरोप लगाया थाः
ये पहली बार नहीं है जब ममदानी इस तरह के विवाद में पड़े हो। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ममदानी पर इस्लामिक कट्टरपंथी का करीबी होने का आरोप लगाया था।
दरअसल, ममदानी 18 अक्टूबर को ब्रुकलिन के इमाम सिराज वहाज के साथ हंसते और फोटो खिंचाते दिखाई दिए थे। वहाज पर 1993 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बमबारी करने का साजिश रचने और मुसलमानों को जिहाद के लिए उकसाने का आरोप है।
इसे भी पढ़ें







