तुर्किये की संसद में चले लात-घूंसे, विपक्षी नेता घायल [Kicking and punching in Turkish Parliament, opposition leader injured]

1 Min Read

एर्दोगन की पार्टी को आतंकी संगठन कहने पर हुआ बवाल

अंकारा, एजेंसियां। तुर्किये की संसद में जमकर मारपीट हुई। सांसदों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। यह मारपीट करीब आधे घंटे तक चली।

इसमें 3 विपक्षी सांसद घायल हो गए। वीडियो फुटेज में स्पीकर के पोडियम की सीढ़ियों पर खून के छींटे भी नजर आए।

दरअसल, एक विपक्षी सांसद ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन की पार्टी को आतंकवादी संगठन कह दिया।

इस पर एर्दोगन की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के एक नेता ने विपक्षी नेता अहमद सिक पर हमला कर दिया।

लड़ाई बढ़ती चली गई और सांसद एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे। इस घटना से जुड़ा वीडियो Soc पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

ताइवान की संसद में चले लात और घूंसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं