Katy perry: पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की, 11 मिनट में 200 किमी का सफर [For the first time 6 women traveled to space, covered 200 km in 11 minutes]

1 Min Read

Katy perry: सिंगर कैटी पेरी भी इनमें शामिल

पेंटागन, एजेंसियां। पहली बार 6 महिलाओं ने एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा।

Katy perry: 11 मिनट सैर की कीमत 1.15 करोड़ रुपए:

ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। इस दौरान रॉकेट ने 200 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें

जियो की भी स्पेस-X से डील, अब सेटेलाइट से चलेगा इंटरनेट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं