लाहौर: पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका के मुखर आलोचक पत्रकार को कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
पिछले साल सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों का हिस्सा होने के लिए गिरफ्तार किए जाने के बाद कुछ महीने पहले ही पत्रकार को रिहा किया गया था।
भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) पंजाब के अनुसार, रियाज खान और उनके पिता पर चकवाल में धाराबी झील से संबंधित एक अनुबंध अधिक कीमत पर हासिल करने का आरोप है।
इससे पहले सुबह भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने यहां रियाज खान के घर पर छापा मारा और एसीई पंजाब द्वारा दर्ज मामले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पत्रकारों से बात करते हुए रियाज खान ने कहा कि उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने अपनी स्थिति के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को जिम्मेदार ठहराया।
पंजाब की मुख्यमंत्री बनने जा रही रानी मरियम नवाज को सलामी देने के लिए मेरी कलाइयों पर हथकड़ी लगाई गई है। जनता का वोट चुराकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें








