पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान हाईकोर्ट कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे।

पाकिस्तान के अखबार द डॉन के अनुसार इमरान की पार्टी PTI ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को अभी टॉर्चर किया जा रहा है।

वो खान साहब को मार रहे हैं। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इमरान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है। पार्टी ने कहा कि हाईकोर्ट के बाहर इमरान को बुरी तरह पीटा गया।

इमरान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। ये एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है। इमरान ने बतौर प्रधानमंत्री इस यूनिवर्सिटी को गैरकानूनी तौर पर करोड़ों रुपए की जमीन दी थी। इस केस का खुलासा पाकिस्तान की सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज ने किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी पत्नी ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर अरबों रुपए की जमीन अपने नाम करा ली।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं