Jerry Adler died: 96 की उम्र में जेरी एडलर का निधन, 62 की उम्र में शुरू किया था अभिनय करियर

2 Min Read

Jerry Adler died:

वाशिंगटन, एजेंसियां। 23 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। जेरी एडलर अपने शानदार अभिनय और थिएटर में दशकों लंबे योगदान के लिए याद किए जाएंगे।

थिएटर से टीवी तक का शानदार सफर

जेरी एडलर का जन्म 4 फरवरी, 1929 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर में स्टेज मैनेजर के रूप में की और ‘माई फेयर लेडी’, ‘ऑफ द आई सिंग’ और ‘द एप्पल ट्री’ जैसे प्रतिष्ठित नाटकों में काम किया। उन्होंने कैथरीन हेपबर्न और जीरो मोस्टेल जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया।

62 की उम्र में की अभिनय की शुरुआत

62 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 1991 में टीवी शो ‘ब्रुकलिन ब्रिज’ से डेब्यू किया और फिर 1993 में वुडी एलेन की फिल्म ‘मैनहट्टन मर्डर मिस्ट्री’ में अभिनय किया।

सबसे यादगार भूमिका:

उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका रही ‘द सोप्रानोस’ में हरमन ‘हेश’ रबकिन के रूप में, जो 1999 से 2007 तक चली। इसके अलावा, उन्होंने ‘द गुड वाइफ’ और ‘द गुड फाइट’ में हॉवर्ड लाइमैन का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

टीवी और फिल्में

जेरी ने ‘मैड अबाउट यू’, ‘नॉर्दर्न एक्सपोजर’, ‘ट्रांसपेरेंट’, और ‘ब्रॉड सिटी’ जैसे शोज में भी काम किया। उनकी फिल्मों में ‘इन हर शूज’, ‘सिनेकडोच, न्यूयॉर्क’ और ‘अ मोस्ट वायलेंट ईयर’ जैसे नाम शामिल हैं।जेरी एडलर अपने पीछे एक यादगार अभिनय यात्रा छोड़ गए हैं, जो उम्र की सीमाओं को तोड़ते हुए जुनून की मिसाल बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

ईरान के राजनयिक और एलन मस्क के बीच न्यूयॉर्क में सीक्रेट मीटिंग की खबर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं