J.D. Vance:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में टैरिफ वार के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि वे किसी भी “भयानक त्रासदी” की स्थिति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पदभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वेंस ने यूएसए टुडे को दिए इंटरव्यू में ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति फिट और स्वस्थ हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वे तुरंत राष्ट्रपति पद संभालेंगे।
जेडी वेंस ने कहा
हाल ही में ट्रंप के हाथ पर लगी चोट को लेकर भी सवाल उठे हैं। व्हाइट हाउस ने इसे बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के इस्तेमाल का नतीजा बताया है। ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी भी है, जो उम्रदराज़ लोगों में आम होती है। जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद संभालने के लिए “सबसे अच्छी ट्रेनिंग” मिली है और वे हर स्थिति के लिए तैयार हैं। ट्रंप फिलहाल अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे।
इसे भी पढ़ें
न्यूक्लियर डील पर ट्रम्प की ईरान को धमकी, कहा- समझौता करें, वरना बमबारी होगी







