नई दिल्ली, एजेंसियां। वाणिज्य विभाग की ओर से जानकारी दी है कि 14 सदस्यों वाले इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पैरिटी (IPEF) की ओर से पहले क्लीन एनर्जी इंवेस्टर फोरम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 5 और 6 जून को सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा। इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) मई 2022 में लॉन्च किया गया था।
IPEF फोरम का उद्देश्य टिकाऊ बुनियादी ढांचे, जलवायु प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेश जुटाना है।
IPEF फोरम ने टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है और आवेदनों का मूल्यांकन क्षेत्रीय और उद्योग विशेषज्ञ करेंगे।
शीर्ष 100 कंपनियों की घोषणा मई, 2024 की शुरुआत में की जाएगी।
इसे भी पढ़ें








