Oval Test: ओवल टेस्ट में भारत की रोमांचक जीत, सीरीज हुई बराबर 2-2

2 Min Read

Oval Test:

लंदन, एजेंसियां। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को मात्र 6 रन से जीतकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे करीबी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों के बीच एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को 35 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने केवल 28 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर पहली और दूसरी पारी में कुल 17 विकेट लेकर टीम इंडिया को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, जबकि कृष्णा ने चार विकेट हासिल किए।

यह ओवल में भारत की तीसरी जीत है Oval Test

यह जीत ओवल मैदान पर भारत की तीसरी जीत है, इससे पहले 1971 में अजीत वाडेकर और 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां जीत दर्ज की थी। शुभमन गिल इस टेस्ट में कप्तान थे और वे तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने ओवल टेस्ट जीता है।इस मैच में भारत की पहली पारी 224 रन पर समाप्त हुई, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 396 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि इंग्लैंड टीम लक्ष्य के बेहद करीब रहते हुए भी सफल नहीं हो पाई।

यह जीत भारत की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे कम रन से जीत है। इससे पहले भारत की सबसे करीबी जीत 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 रन की थी। इस प्रकार ओवल टेस्ट की यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार पल साबित हुई।

इसे भी पढ़ें

IND Vs ENG Oval Test: भारत लगातार 5वां टॉस हारा, इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं