UN में फिलिस्तीन को भारत का समर्थन, इजराइल को झटका

2 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। भारत ने यूएन में फिलिस्तीन की सदस्यता को लेकर अपना समर्थन दिया है। इससे भारत के दोस्त इजराइल को बड़ा झटका लगा है। यूएन की सदस्यता मामले में भारत ने उम्मीद जताई है कि संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनने के फिलिस्तीन के प्रयास पर पुनर्विचार किया जायेगा।

भारत इसका समर्थन करेगा। बता दें अमेरिका ने पिछले माह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था।

फिलिस्तीन राज्य को संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता को लेकर 15-राष्ट्र परिषद ने एक प्रस्ताव पर मतदान किया था। प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जिसमें स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन अनुपस्थित रहे।

इस मसले पर अमेरिका ने वीटो लगा दिया था। इसके बाद यह मामला खटाई में पड़ गया। अब भारत ने एक बार फिर इस मामले में अपना रुख स्पष्ट किया है।

प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के लिए कम से कम नौ परिषद सदस्यों की जरूरत थी। पांच स्थायी सदस्यों – चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में से किसी ने भी वीटो नहीं किया।

यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा है कि हमने नोट किया है कि संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के आवेदन को उपरोक्त वीटो के कारण सुरक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित नहीं किया जा सका।

मैं यहां शुरुआत में ही कहना चाहूंगी कि भारत की दीर्घकालिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमें आशा और अपेक्षा है कि समय आने पर इस मसले पर पुनर्विचार किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के फिलिस्तीन के प्रयास को समर्थन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

अपने फीचर्स से लोगों का मन मोह रहा OnePlus का ये फोन

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं