मर गया भारत का नंबर-1 दुश्मन चीमा

3 Min Read

इस्लामाबाद। भारत का नंबर-1 दुश्मन अब जिंदा नहीं नहीं है। पाकिस्तान में उसकी मौत हो गई है।

लश्कर-ए-तैयबा के इंटेलिजेंस चीफ आजम चीमा का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

उसका निधन पाकिस्तान के फैसलाबाद में हार्ट अटैक की वजह से हुआ। चीमा की मौत की खबर ने पाकिस्तान में जिहादी हलकों के बीच खलबली मचा दी है।

चीमा की मौत ने हाल के महीनों में लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकियों की रहस्यमयी हत्याओं को देखते हुए नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

चीमा मुंबई हमले समेत भारत के खिलाफ कई बड़े आतंकी साजिशों में शामिल था। उसके पाकिस्तान में होने की बात से इस्लामाबाद लगातार इनकार करता रहा।

उसकी मौत के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा झटका जरूर लगा है। इससे पहले पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में सिलसिलेवार रहस्यमयी तरीके से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकियों की हत्या हुई।

पाकिस्तान ने इन हत्याओं के लिए भारतीय एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन भारत ने ऐसे दावों का खंडन किया है।

भारत ने सख्त लहजे में कहा है कि उसने कोई किलिंग लिस्ट नहीं बनाई है। अगर ऐसी कोई लिस्ट होती तो चीमा, जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के साथ एक बड़ा टारगेट होता।

बता दें कि चीमा ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई। इसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोट शामिल हैं।

भारतीय एजेंसियों के लिए, चीमा की मौत केवल पाकिस्तानी की धरती पर नामित आतंकवादियों की मौजूदगी बताती है।

जबकि इस्लामाबाद बार-बार आतंकियों के पाकिस्तान में शरण लेने के दावे से इनकार करता है। चीमा को लंबी दाढ़ी वाले एक शख्स के रूप में पहचाना गया, जो पंजाबी भाषा बोलता था।

वो लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेताओं में शामिल रहा। चीमा 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर में रहता था।

बताया जाता है कि वह अक्सर अपने 6 बॉडी गार्ड्स के साथ लैंड क्रूजर में चलता था। चीमा बहावलपुर कैंप में आतंकी ट्रेनिंग ले रहे जिहादियों का ब्रेनवॉश करने के लिए पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल हमीद गुल, ब्रिगेडियर रियाज और कर्नल राफिक को लाने के लिए जिम्मेदार था।

कहा जाता है कि चीमा को अफगान युद्ध की कमान संभालने वालों में शामिल था। वो नक्शे पढ़ने में एक्सपर्ट था, खासतौर पर उसे भारत के नक्शे में दिलचस्पी थी।

इसे भी पढ़ें

गूगल ने नौकरी.कॉम, शादी.कॉम समेत कई वेबसाइट को किया बैन

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं