Indian Navy: इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स की कमान संभाली

2 Min Read

Indian Navy:

मनामा, एजेंसियां। इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स CTF-154 की कमान संभाल ली है। CT 154 कुल 47 सदस्‍य देशों की संयुक्‍त टास्‍क फोर्स है। कमांड सेरेमनी बहरीन के मनामा में CMF हेडक्वाटर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस एडमिरल कर्ट ए. रेनशॉ ने की। सेरेमनी में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख संजय वात्स्यायन और सदस्य देशों के वरिष्ठ सैन्य नेता मौजूद रहे।

मिलिंद एम. मोकाशी ने संभाला पदभारः

शौर्य चक्र से सम्मानित कमोडोर मिलिंद एम. मोकाशी ने इटली नौसेना के निवर्तमान कमांडर से CTF 154 के कमांडर का पद भार लिया। CTF-154 सदस्य देशों के संयुक्त समुद्री बलों के लिए ट्रेनिंग कैपसिटी बढ़ाने का काम करेगी। ये ट्रेनिंग हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए होगी। टास्क फोर्स 154 की स्थापना मई 2023 में हुई थी। ये टास्क फोर्स मिडिल ईस्ट और उसके आसपास के बड़े हिस्से को मल्टी नेशनल ट्रेनिंग देने के लिए काम करता है।

समुद्री सुरक्षा कार्यक्रमः

CTF-154 रेगुलर समुद्री सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करता है। ये कम्पास रोज (दिशा ढूंढकर जाना) और उत्तरी और दक्षिणी रेडीनेस जैसी ट्रेनिंग भी करता है। कंबाइंड टास्क फोर्स में अलग-अलग तरह के टास्क फोर्स हैं-CTF 150 – समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी फोर्सCTF 151 – काउंटर पायरेसीCTF 152 – अरेबियन गल्फ सिक्योरिटीCTF 153 – रेड सीCTF 154- मल्टीनेशनल ट्रेनिंग एंड कैपिसिटी बिल्डिंग पहली बार इंडियन नेवी मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स को ट्रेनिंग देगी।

Share This Article
Exit mobile version