Darjeeling Himalayan Railway first woman TTE:
गुवाहाटी, एजेंसियां। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) में सरिता योल्मो पहली महिला TTE नियुक्त हुई हैं। DHR ने ट्रेन शुरू होने के 145 साल बाद किसी महिला को अपनी पहली महिला ट्रेन टिकट कलेक्टर नियुक्त किया है। DHR एशिया की सबसे पुरानी ट्रेन है, जो दो फुट के नैरो-गेज सिस्टम पर बनी है। पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक 88 किमी में ये ट्रेन चलती है।
यह ट्रेन 6,870 फीट की ऊंचाई पर चढ़ती हैः
इस सफर में ट्रेन 6,870 फीट की ऊंचाई पर चढ़ती है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का हेडक्वाटर गुवाहाटी में है। न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग की समुद्र तल से एवरेज ऊंचाई 330 फीट और 7,200 फीट है।
1881 में हुई स्थापितः
DHR 1881 में स्थापित की गई थी और दिसंबर 1999 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था।
