दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारी बारिश से प्रभावित भारतीयों के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’ जारी किया

1 Min Read

दुबई : दुबई स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने शहर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से प्रभावित भारतीयों और फंसे हुए यात्रियों के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’ शुरू किए हैं।

यूएई और आसपास के देशों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी जलमग्न हो गया, जिसके कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

भारत के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन ‘हेल्पलाइन नंबर’ का उल्लेख किया है, जिनके माध्यम से मौसम की खराब स्थिति से प्रभावित भारतीय समुदाय के लोग मदद मांग सकते हैं।

इसे भी पढ़े

भाजपा को आड़े हाथ लेने पर कुछ मीडिया संस्थान मुझे हर समय गाली देते रहते हैं: राहुल गांधी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं