India vs Australia 1st T20I cancelled: भारत Vs ऑस्ट्रेलिया पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द, सिर्फ 58 गेंदों का खेल हुआ, इंडिया ने एक विकेट पर 97 रन बनाये थे

1 Min Read

India vs Australia 1st T20I cancelled:

कैनबरा, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। कैनबरा में बुधवार को बार-बार हो रही बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न पर खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने की शानदार बल्लेबाजीः

आखिरी बार जब खेल रोका गया था, तब तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 39 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने टिम डेविस के हाथों कैच कराया।

वनडे सीरीज गवां चुकी है टीम इंडियाः

इससे पहले टीम इंडिया को 3 वनडे की सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी हैं, टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं।

इसे भी पढ़ें

Sanju Samson: केरल क्रिकेट लीग में गरजे संजू सैमसन, एशिया कप 2025 के लिए प्लेइंग-11 की रेस में बने दावेदार

Share This Article