संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग में भारत पुनः सदस्य बना [India again became a member of the United Nations Peacebuilding Commission]

1 Min Read

जिनेवा, एजेंसियां। भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। भारत लगातार 19 साल से इस आयोग का सदस्य है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (IndiaUNNewYork) ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (PBC) के लिए फिर से चुना गया है।

2005 में स्थापना से ही भारत सदस्यः

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (PBC) की स्थापना 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद ने की थी। तब से भारत इसका सदस्य है। PBC एक सलाहकार निकाय है, जो युद्ध से प्रभावित देशों में शांति के प्रयास का काम करता है।

PBC में 31 सदस्य देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद से चुने जाते हैं। इन देशों में कुछ वित्तीय और सैन्य योगदान देने वाले देश भी शामिल हैं। सर्जियो फ्रैंका डेनेस (ब्राजील) PBC के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें

दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं