Iga Swiatek: इगा स्वातेक ने जीता विमेंस विंबलडन सिंगल्स का खिताब [Iga Swiatek won the Women’s Wimbledon Singles title]

2 Min Read

Iga Swiatek:

लंदन, एजेंसियां। 12 जुलाई को पोलैंड की इगा स्वातेक ने विंबलडन के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराया। पोलैंड की इगा स्वातेक ने छठा ग्रैंड स्लैम जीता। वे 4 बार फ्रेंच ओपन और 1 बार US ओपन जीत चुकी हैं। उन्होंने पहली बार विंबलडन जीता।

विम्बलडन के बारे में जानिएः

विम्बलडन टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 148 साल पहले 1877 में हुई थी। विम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है। इसका आयोजन ऑल इंग्लैंड क्लब कराता है। प्रिंसेस ऑफ वेल्स इस क्लब की मालकिन होती हैं। इस समय कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन इसकी मालकिन हैं।

साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम हैः

विम्बलडन साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी कहा जाता है। टेनिस के कैलेंडर ईयर में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।

इसे भी पढ़ें

Jannik Sinner: इटली के जैनिक सिनर ने जीता विम्बलडन, पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्काराज को हराया

Share This Article
Exit mobile version