कहा- इससे अमेरिका को फायदा
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद शुक्रवार को पहला टीवी इंटरव्यू दिया।
उनका यह इंटरव्यू राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच डिबेट कराने वाली CNN की टीवी पत्रकार डाना बैश ने लिया।
कमला ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद भी किसी मुद्दे पर उनके विचार नहीं बदले हैं।
उन्होंने कहा कि अगर वे राष्ट्रपति बनती हैं तो अपनी कैबिनेट में विपक्षी पार्टी (रिपब्लिकन) के नेता को शामिल करेंगी। ऐसा करना अमेरिकी जनता के लिए अच्छा होगा।
ट्रंप ने नस्लीय पहचान को लेकर खड़े किये सवाल
ट्रम्प ने हाल ही में कमला हैरिस की नस्लीय पहचान को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि कमला हमेशा से खुद को भारत से जुड़ा हुआ बताती थीं, लेकिन अब वे अचानक से अश्वेत हो गई हैं।
ऐसा वे वोट पाने के लिए कर रही हैं। कमला ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये वहीं घिसी-पिटी पुरानी बातें है। इसका कोई मतलब नहीं है।
इसे भी पढ़ें
