रिलायंस-डिज्नी मर्जर से देश का सबसे बड़ा नेटवर्क बनेगा, 120 चैनल और 2 OTT होंगे, ऐडवर्टाइजमेंट मार्केट में होगी 40% हिस्सेदारी [Reliance-Disney merger will create the country’s largest network, will have 120 channels and 2 OTT, will have 40% share in the advertising market]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। डिज्नी और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक हो रहे हैं। इसके मर्जर को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया, यानी CCI से मंजूरी मिल गई है।

ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। ये एक स्पोर्ट्स पावरहाउस भी बन जाएगा। कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे।

इस मेगा-मर्जर में डिज़्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस Viacom18 के 40 चैनल जुड़ जाएंगे। यानी, कुल 120 चैनल हो जाएंगे। हालांकि, इनमें से कुछ चैनल्स को बंद किया जा सकता है।

दोनों के पास OTT ऐप भी है- डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी के पास 2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट हो जाएगा।

क्रिकेट के सारे मैच कवर होंगे

वायाकॉम 18 के पास BCCI मैनेज्ड क्रिकेट मैचों के टीवी अधिकार भी हैं, जबकि डिज्नी स्टार के पास 2027 तक IPL ब्रॉडकास्ट करने के टीवी अधिकार हैं।

वहीं रिलायंस के पास उसके OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर IPL दिखाने के अधिकार हैं।

रिलायंस के न्यूज चैनल्स इस डील का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वो नेटवर्क 18 ग्रुप के तहत आते हैं।

जॉइंट वेंचर को 30,000 से अधिक डिज्नी कंटेंट एसेट के लाइसेंस के साथ भारत में डिज्नी फिल्मों और प्रोडक्शन को डिस्ट्रीब्यूट करने के एक्सक्लूसिव राइट भी दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

डिज्नी के साथ समझौते के बाद मुकेश अंबानी ने की एक और बड़ी डील

Share This Article
Exit mobile version